नरेंद्र मोदी विकास मिशन व देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से काशीडीह वृद्धा व दिव्यांग आश्रम में स्वास्थ्य सह दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्र मोदी विकास मिशन व देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से काशीडीह वृद्धा व दिव्यांग आश्रम में स्वास्थ्य सह दंत चिकित्सा शिविर आयोजित 

शिविर में 35 लोगों का किया गया नि: शुल्क ईलाज, दी गई उचित सलाह  

दैनिक क्रिया के साथ अपने स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहे: डॉ राजीव रंजन 

देवघर। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन के सौजन्य से स्थानीय चांदडीह के काशीडीह में स्थित दिव्यांग व वृद्धाश्रम में दंत चिकित्सा सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर आश्रम में रहने वाले 35 वृद्ध महिला, पुरुष व दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य व दांतों की जांच डॉ राजीव रंजन द्वारा किया गया। साथ ही उचित सलाह देने के साथ नि: शुल्क दवा, पेस्ट व ब्रस का वितरण किया गया। वृद्धा व दिव्यांग आश्रम में कुछ पल बिताने के दौरान डॉ राजीव रंजन ने वृद्ध माता-पिता व दिव्यांग बच्चों से खुल कर मिले और अपनापन का एहसास कराया। साथ ही एक दिव्यांग बच्चे द्वारा प्रस्तुत मां को समर्पित गीत सुना और उसकी सराहना की। शिविर का उद्घाटन नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन ने भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डॉ राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर है कि देश के सभी बच्चे को हनुमान चालीसा पाठ और गायत्री मंत्र कंठस्थ याद हो, ताकि देश में सनातन जागरण का तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग अपने दैनिक क्रिया के लिए चिंतित रहते हैं, उसी तरह अपने स्वास्थ्य के लिए भी चिंतित रहे तो बेहतर है। मुंह व दांत मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी अनदेखी आने वाले समय में घात भी साबित हो सकता है। ऐसे में बच्चों के अभिभावक की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। विशेष दिनों के साथ ही व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है।

समय समय पर विभिन्न संस्थानों द्वारा लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाता है। इसके अलावा लोगों को दंत व मुंह के साथ स्वास्थ्य की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर दवा का सेवन करें। देखा जाता है कि कभी कभी कई मरीज शार्टकट रास्ता अपनाने के चक्कर स्वास्थ्य के साथ आर्थिक परेशानी से जूझते हैं। इसलिए इससे बचने की जरूरत है। मरीजों को हल्का स्वस्थ व दंत के साथ मुंह की परेशानी होने पर स्वयं या मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उसका सेवन करते हैं, जो मरीजों के लिए हानिकरक भी सिद्ध हो सकता है। जब आगे चलकर समस्या अधिक बढ़ जाता है तो मरीजों को और अधिक परेशानी होती है। शिविर को सफल बनाने में नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन, डॉ पूजा राय, पिंकी सिंह, उदय कुमार, गौतम कुमार सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें