
डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा जरूरतमंदों के बीच सदर अस्पताल में किया गया भोजन का वितरण
देवघर। नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 देवघर द्वारा सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मां ललिता देवी संस्थान के सचिव विशाल कुमार के नेतृत्व व अध्यक्ष अंजली किरण की अध्यक्षता में विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता किरण के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या ममता किरण ने बताया कि डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद करने में आगे रहता है और यथासम्भव उनकी मदद करता रहा है। अस्पताल परिसर में भोजन उपलब्ध कराने का हमारा उद्देश्य वैसे मरीजों और उनके परिवार वालों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना रहता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिनके पास भोजन पकाने की सुविधा नहीं है। डिवाइन पब्लिक स्कूल कई वर्षों से निरंतर अस्पताल परिसर में अपनी सेवा देता आ रहा है।









