
झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा: भोगनाडीह की घटना भाजपा की साजिश
प्रेस वार्ता में परिमल, सुरेश, प्रदीप, राहुल व गोपाल सहित अन्य लोग थे मौजूद
देवघर। साहेबगंज जिले के भोगनाडीह सिद्धू कान्हू के जन्मस्थली में हूल दिवस के दिन हुई घटना को लेकर देवघर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने भाजपा का षडयंत्र बताया। प्रेस वार्ता के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की यह एक साजिश थी। यह राजकीय कार्यक्रम था, इसमें मंत्री से लेकर सरकारी अधिकारी भी आते हैं। यह कार्यक्रम किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं था, इसे जिला प्रशासन आयोजन करती है।भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उपद्रव करना,लोगों को शहीद स्थल तक जाने से रोकना यह बहुत ही गलत है। भाजपा के नेता चम्पई सोरेन के सोशल मीडिया चलाने वाले का नाम सामने आता है। कहीं न कहीं उन्हें उनके आका के द्वारा यह निर्देश दिया गया था कि कार्यक्रम को सफल नहीं होने देना है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का वहां कार्यक्रम होता है, रघुवर दास, सीता सोरेन पहुंचती हैं और बाद में इस प्रकार की घटना घटती है। इस मामले में मंडल मुर्मू का नाम सामने आया है। जिनका चाल चरित्र सभी लोग जानते हैं, इनको जबरन भाजपा में शामिल किया गया था ताकि हेमंत सोरेन के विधानसभा में उन्हें डिस्टर्ब किया जाए। इनके द्वारा मुख्यमंत्री के नॉमिनेशन को भी कैंसिल करवाने का प्रयास किया गया था। इसी मंडल मुर्मू के द्वारा भोगनाडीह की पट कथा लिखी गयी थी। उनका उद्देश्य ही था कि भोगनाडीह में बबाल मचवाना। चम्पई सोरेन ने 23 जून को एक पोस्ट किया गया था कि चलो भोगनाडीह चलें। कहीं न कहीं यह मुख्यमंत्री के ऊपर हमला का प्लान था। वहीं श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की जमीन खिसक चुकी है और उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा ने हमारे पार्टी के कई नेता को भाजपा में लाया पर इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। हमलोग भोगनाडीह की घटना की निंदा करते हैं और प्रशासन से आग्रह करते हैं वहां कार्यक्रम के पूर्व जितने भी नेता पहुंचे सभी की जांच की जाए और इस कृत्य को करनें वालों को सजा मिले।देवघर जेएमएम दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं। शहीदों के स्थल पर इस प्रकार के कुकृत्य करनें वालों को जनता कभी मांफ नहीं करेगी। दंगाई पिस्टल के साथ गिरफ्तार हो रहें हैं। जिसकी पुष्टि थाना के अधिकारी ने किया है। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, सचिव दिनेश्वर किस्कू, युवा जिला अध्यक्ष राहुल चन्द्रवंशी, सुरेश साह, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सह सचिव गोपाल दास आदि उपस्थित थे।









