
मादक पदार्थों के खिलाफ वार्ड नंबर 24 व 25 में निकाली गई जागरुकता रैली
देवघर। मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर देवघर नगर निगम के क्षेत्र स्तर संघ के महिला सदस्यों द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ वार्ड नंबर 24, 25 की सदस्यों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। रैली छतिसी, बत्तीसी, तेतीसी, रामपुर, महेशमारा मोहल्ले के विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को मादक पदार्थ के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया, साथ ही मादक पदार्थों से दूरी बनाने और दूसरों को जागरूक करने का शपथ दिलाया गया। कि नशकार्यक्रम नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा के द्वारा निर्देशित किया गया। जिसमें विभिन्न वार्डों में एएलफ महिलाओं के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, हिमांशु शेखर, सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी, सामुदायिक संसाधन सेवी रीता देवी, सुषमा देवी, प्रतिमा, खुशबू, अनिता, कंचन, मिट्ठू पाल, श्रुति कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता देवी एवं सोनी कुमारी, मां वैष्णवी और सर्वभूमिका महिला स्वावलंबी संगठन की महिलाए शामिल थी।









