बाबा के शरण में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व सांसद निशिकांत दुबे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बाबा के शरण में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व सांसद निशिकांत दुबे 

श्रृंगार दर्शन पूजा में शामिल हो जगत कल्याण की कामना की 

देवघर। शुक्रवार को केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी व सांसद निशिकांत दुबे संयुक्त रूप से बाबा बैद्यनाथ की शरण में दंडवत हुए। बाबा नगरी देवघर पहुंचने के बाद केंद्रीय बल विकास महिला कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोपहर में प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद आज शाम में सांसद निशिकांत दुबे के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची और श्रृंगार दर्शन पूजा में शामिल हुई। उनके साथ सांसद निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी अन्नुकांत दुबे, कनिष्ककांत दुबे भी श्रृंगार दर्शन में शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री व सपरिवार सांसद ने बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगभग 30 मिनट समय व्यतीत किया और भक्ति भाव के साथ श्रृंगार दर्शन पूजा का अवलोकन कर बाबा बैद्यनाथ से देशवासियों के खुशहाली व जगत कल्याण की कामना की। इस दौरान गर्भ गृह में तीर्थ पुरोहितों ने बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर अर्पित पुष्प माला मंत्री व सांसद को पहना कर आर्शीवाद दिया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें