
अहमदाबाद विमान हादसा के कारण शोक सभा के बाद भाजपा का कार्यक्रम स्थगित
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की तबीयत बिगड़ी, ईलाज के बाद दिल्ली हुए रवाना
देवघर। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसा के बाद भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम हादसे में मृत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित अन्य यात्री के शिकार होने पर शोक सभा में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम शहर के बिलासी टाउन स्थित शिव वाटिका में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने सभी नेता व कार्यकर्ता पहुंच चुके थे। इस बीच प्रदेश से सूचना आयी की विमान हादसा के कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव भी देवघर पहुंच चुके थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद स्थानीय परिसदन में सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी सहित एम्स व स्थानीय चिकित्सकों ने उनका ईलाज में किया गया। जिसके बाद देवघर एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री शाम 7 बजे वाली सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह पार्टी के कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हो सके।

बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने सेवा विमान से दोपहर एक बजे दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके कारण केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें। स्थानीय परिसदन में एम्स व देवघर सदर अस्पताल के चिकित्सक मंत्री के ईलाज में जूटे हुए हैं। जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद थी। केंद्रीय मंत्री की स्थिति स्थिर होने पर उन्हें दिल्ली वापस जाने की सलाह दी गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का अचानक बीपी लो हो गया व सुगर लेवल बढ़ गया। उन्हें कुछ देर के लिए परिसदन में ही आक्सीजन पर रखा गया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री भाजपा के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। बाद में शिव वाटिका बिलासी टाउन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक व भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रेश व पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी की मौत होने की जानकारी देते हुए शोक व्यक्त कर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव इलाज के बाद देवघर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीओ रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी सहित एम्स के चिकित्सक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, अधीरचंद्र भैया, संजीव जजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा, अमृत मिश्रा, धनंजय तिवारी, बबलू पासवान, गौरी शंकर शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ राजीव रंजन सिंह, सुलोचना देवी, विजया सिंह, संध्या कुमारी, अलका सोनी, मीना झा, कुसुम सिंह, संजय राय, गौतम राय, अशोक गौड़, सचिन सुल्तानिया, सोनाधारी झा, विश्वनाथ रवानी, मुकेश पाठक, अजय कुमार सिंह, विनय चंद्रवंशी, आलोक मल्लिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









