इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे 

देवघर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब देवघर की अध्यक्ष अर्चना भगत द्वारा दीनबंधु स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान अर्चना भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और यदि हम उन्हें आज से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे तो वे आने वाले समय में धरती को हरा-भरा और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने बच्चों को समझाया कि प्रकृति से प्रेम करना और पेड़ लगाना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए जरूरी है। इस अवसर पर बच्चों ने पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे न सिर्फ पेड़ लगाएंगे, बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें