नमामि गंगे व विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नमामि गंगे व विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक

आज डढ़वा नदी तट की विशेष सफाई और जन-जागरूकता व पौधारोपण के साथ होगा अभियान का शुभारंभ 

देवघर। कल 5 जून गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के द्वारा विशेष बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शहर के पर्यावरणविद उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम प्लास्टिक आउट फैब्रिक इन होगा। इसके तहत नगर निगम द्वारा शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान, वृक्षारोपण और जन सहभागिता से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के विभिन्न वार्डों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही डढ़वा नदी तट की विशेष सफाई और जन-जागरूकता अभियान भी नमामि गंगे के अंतर्गत चलाया जाएगा। नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न स्थान जैसे डढ़वा नदी,  पछियारी कोठिया स्थित एफएसटीपी प्लांट, शहर के सभी तालाबों, सभी पार्क व रामपुर स्थित शहरी आवास योजना के पास कुल 500 पौधा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास है कि ना केवल पर्यावरण दिवस पर बल्कि निरंतर रूप से शहर को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। निगम के द्वारा पुराना नगर निगम परिसर में आरआरआर सेंटर भी खोला गया है। जिसमें शहर के लोग प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे कचरे का जमा कर शहर को स्वच्छ बनाने की ओर एक कदम आगे बढ़ सकते हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें