16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष समेत 12 सदस्यीय टीम ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक, लिया फीडबैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष समेत 12 सदस्यीय टीम ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक, लिया फीडबैक 

देवघर। गुरुवार को 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डा अरविंद पनगढिय़ा की अगुवाई में 12 सदस्यों टीम वायु मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर उपायुक्त  नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही  अध्यक्ष एवं सदस्यों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से टीम के सदस्य सीधे बाबा मंदिर पहुंचे और बाबा दरबार में माथा टेका।

इसके बाद अध्यक्ष सहित सभी सदस्य स्थानीय परिसदन में जिप अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर देवघर सहित संथाल परगना समग्र विकास को फीडबैक लिया। साथ ही लिखित मांग पत्र भी 16 वित्त आयोग की टीम को सौंपा गया। बैठक देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष साहेबगंज मोनिका किस्कू, देवघर किरण कुमारी, दुमका जॉयस बेसरा, पाकुड़ जुली कृष्ट मणि हेंब्रम, गोड्डा बेबी देवी व जामताड़ा राधा रानी सोरेन के अलावे पंचायत प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के बाबत उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आयोग की टीम के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक संपन्न हुई। टीम के सदस्यों ने देवघर सहित संथाल परगना के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बारी बारी से जिला वार लोगों की बात सुनी फीडबैक लिया। देवघर जिप अध्यक्ष किरण कुमारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि जिप अध्यक्षों की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में संथाल परगना को वित्त आयोग से विशेष अनुदान दिए जाने, 16वें वित्त आयोग से पंचायती राज को मिलने वाले फंड में बढ़ोतरी करने की मांग की गई।

मनरेगा अंतर्गत केंद्र सरकार से जो भी फंड मिलता है इसमें योजनाओं के चयन में जिला परिषदों की भूमिका नहीं होती है, जिला परिषद को भी यह फंड मिले और इनकी भी भूमिका सुनिश्चित की जाय, जिला में चापकल (हैंडपंप) निर्माण के लिए जिला परिषदों को राशि भेजी जाय, मनरेगा को लेकर जिला परिषद को अलग से आवंटन दिए जाने आदि की मांग की गई। बैठक संपन्न होने के बाद 16 वें वित्त आयोग के 12 सदस्यीय टीम वायु मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गई। बैठक में संथाल परगना के दुमका, देवघर, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा व पाकुड़ जिले अधिकारी भी उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें