
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित अन्य बाबा दरबार में माथा टेका
देवघर। भाजपा के देवी अहिल्या बाई होलकर की तीन सौवीं जन्मोत्सव पर शिवलिंग यात्रा में शामिल होने दिल्ली से चलकर बाबा नगरी देवघर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ नितू देवास सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेक। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, देवघर के पंकज सिंह भदौरिया ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व राज्य की खुशहाली की कामना की। बाबा मंदिर के तीर्थ पुरोहित सोमेश पंडित ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराया। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवक्ता स्थानीय कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत कर सेवा विमान से दिल्ली रवाना हो गई।







