देर रात घटी सड़क दुघर्टना में एक घायल, बड़ी घटना टली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देर रात घटी सड़क दुघर्टना में एक घायल, बड़ी घटना टली

देवघर। जिले के सारवां थाना क्षेत्र देवघर सारठ मार्ग में देर रात 11 बजे के आसपास घटी सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सारवां सीएचसी भेज दिया। घायल व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त एक हाइवा वाहन चालक जमुई का रहने वाला राजकुमार बताया जाता है। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। वाहन मालिक के स्टाफ ने कहा कि घायल चालक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक हाइवा वाहन संख्या बीआर 24 जीबी 0219 सारठ थाना क्षेत्र से गिट्टी लोड कर बिहार के जमुई जा रहा था। इसी क्रम में एक अन्य हाइवा वाहन संख्या जेएच 15 एम 7582 के चालक कुंदन कुमार जिले खागा थाना क्षेत्र के सिरसिया के क्रशर से गिट्टी लोड कर देवघर की ओर आ रहा था। इस बीच उसके वाहन का टायर पंचर हो गया। चालक कुंदन ने जैसे टायर बदलने के लिए जैक लगाया तो पीछे से आ रहे हाइवा वाहन के चालक राजकुमार ने सड़क किनारे खड़े हाइवा वाहन में टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा वाहन संख्या बीआर 24 जीबी 0219 का परखच्चा उड़ गया और चालक राजकुमार वाहन के अंदर ही फंस गया। जिसे दूसरे वाहन के चालक कुंदन ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। इस बीच घटनास्थल पर सारवां थाना पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए सारवान सीएचसी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वाहन में उप चालक रहता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें