इंटर डिस्टिक अंडर-23 वूमेन क्रिकेट प्रतियोगिता देवघर ने रांची की टीम को 4 रन से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंटर डिस्टिक अंडर-23 वूमेन क्रिकेट प्रतियोगिता

देवघर ने रांची की टीम को 4 रन से हराया 

देवघर की सुलेखा टुडू दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब 

देवघर। झारखंड स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर-23 वूमेन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को देवघर बनाम रांची के बीच खेला गया। प्रतियोगिता देवघर, दुमका, जमशेदपुर जिला में आयोजित किया गया है। स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आज का मैच देवघर बनाम रांची के बीच खेला गया। देवघर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर 5 विकेट खोकर 142 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाबी खेलने उतरी   रांची की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई और यह मैच देवघर ने 4 रन से जीत लिया। आज के मैच के प्लेयर ऑफ द मैच देवघर की खिलाड़ी सुलेखा टुडू  को दिए गया। जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 बलों में 53 रन की पारी खेली। देवघर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी खिलाड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें