इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी, जमशेदपुर ने हजारीबाग वूमेंस को 10 विकेट से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी,

जमशेदपुर ने हजारीबाग वूमेंस को 10 विकेट से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच बनी जमशेदपुर की अदिति शर्मा

देवघर। गुरुवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित  इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी के तहत आज का मैच हजारीबाग बनाम जमशेदपुर के बीच खेला गया। देवघर को ग्रुप ए का वेन्यू मिला है इस ग्रुप में हजारीबाग, जमशेदपुर रांची, देवघर, रामगढ़ और गुमला की टीम भाग ले रही है।आज के खेले गए मैच में जमशेदपुर वूमेंस ने हजारीबाग वूमेंस को 10 विकेट से हरा दिया। हजारीबाग टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग वूमेंस की टीम ने 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 58 रन बनाई। हजारीबाग के तरफ से बल्लेबाजी करती हुई सोनी कुमारी ने 18 गेंद खेल कर तीन चौका की मदद से 18 रन बनाई। वहीं दूसरे बल्लेबाज वर्षा कुमारी ने 22 गेंद खेलकर एक चौका की मदद से 13 रन बनाई। जमशेदपुर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अदिति शर्मा ने तीन विकेट ली एवं पल्लवजीत और इशिका यह दोनों गेंदबाजों ने मिलकर अपने टीम के लिए दो-दो विकेट निकाली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेदपुर की टीम ने 9.3 ओवर में बिना विकेट खोकर 59 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जमशेदपुर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अदिति शर्मा ने 31 गेंद खेल कर 6 चौका की मदद से 31 रन बनाई। वहीं दूसरे बल्लेबाज कुमारी सविता ने 26 गेंद खेल कर दो चौका की मदद से 14 रन बनाई। हजारीबाग के तरफ से किसी गेंदबाज ने कोई विकेट नहीं लिया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जमशेदपुर की अदिति शर्मा को दी गई। अंपायर की भूमिका में धर्मेंद्र कुमार और वकील अहमद थे। जबकि  स्कोर की भूमिका में अमित कुमार तिवारी थे। डीआरडीओ के रूप में मनोज कुमार मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें