
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मउत्सव निकली गई शिवलिंग यात्रा
शिवलोक परिसर में हुआ गोष्ठी का आयोजन, रविंद्र राय, नीरा यादव बालमुकुंद सहाय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने रखें विचार
कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह व देवघर जिला की महिला हुई शामिल
महिलाएं एक परिधान में हाथ में शिवलिंग लिए शिवलोक परिसर से पहुंची बाबा मंदिर
न्याय कार्य करने के समय शिवलिंग को हाथ में रखकर न्याय करती थी देवी अहिल्याबाई होल्कर: रविंद्र राय
देवघर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की की ओर से देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मउत्सव मनाया गया। साथ ही शिवलोक परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही शिवलोक परिसर से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक शिवलिंग यात्रा निकाली गई और बाबा मंदिर में आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी अहिल्या बाई होलकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। यात्रा में एक परिधान में दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह व देवघर जिला की महिला शामिल हुई।

यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, पूर्व मंत्री सह कोडरमा की विधायक नीरा यादव, जमुआ की विधायक मंजू कुमारी, अर्चना देवी, आरती कुजूर, पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी राष्ट्रीय महिला नेत्री नीतू दबास, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए और गोष्ठी में वक्ता के में अपने विचार रखे। साथ ही देवी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी कर रहे थे।

मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मउत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम केंद्र की ओर से निर्देशित महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इतिहास में गुम महापुरुषों को गुमनामी से बाहर निकालने का बीड़ा उठाया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज लोक माता अहिल्या बाई होलकर के जन्म उत्सव पर शिवलिंग यात्रा का आयोजन किया गया है। लोक माता अहिल्या बाई होलकर एक गरीब परिवार में जन्म लेकर बचपन से ही शिव भक्ति के कारण मालवा के राजकुमार से विवाह हुआ और वह राजा की मृत्यु के बाद में वह मालवा की महारानी बनी। वह एक निस्वार्थ, परोपकारी, न्याय प्रिय और धार्मिक शासिका थी। वह शिव की उपासक थी। कोई भी न्याय कार्य करने के समय शिवलिंग को हाथ में रखकर न्याय करती थी। आज तक कांग्रेसी इतिहासकारों ने उनकी जीवनी को दबाकर रखने का काम किया था।

कार्यक्रम में उपरोक्त लोगों के अलावा महामंडलेश्वर रोजानंद गिरी व उनकी टीम, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी राष्ट्रीय महिला नेत्री नीतू दबास, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, सबिता झा, रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, संजीव जजवाड़े, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, उपाध्यक्ष कन्हैया झा, कार्यालय मंत्री धनंजय तिवारी, सचिन सुल्तानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, बबलू पासवान, पप्पू यादव, रवि तिवारी, जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिंह, दिवाकर गुप्ता, महि मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपा केसरी, जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा, विजया सिंह, नवल राय, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, सोनाधारी झा, विष्णु रावत, अमरजीत दुबे, अलका सोनी, गौतम राय, पवन पांडेय, मिथिलेश माधव, मंजू पासवान, डॉली गुप्ता, गरिमा शाह, बिरजू रावत, दशरथ दास, ईश्वर राय, संतोष मुर्मू, सोनी केसरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।










