डिवाईन पब्लिक स्कूल की संस्थापक सह सचिव ममता किरण को भारत प्रतिभा सम्मान परिषद दिल्ली द्वारा किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिवाईन पब्लिक स्कूल की संस्थापक सह सचिव ममता किरण को भारत प्रतिभा सम्मान परिषद दिल्ली द्वारा किया गया सम्मानित 

देवघर। भारत प्रतिभा सम्मान परिषद दिल्ली द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित तीसरे भारत प्रतिभा सम्मान पुरस्कार समारोह 2025 में देवघर के डिवाईन पब्लिक स्कूल की संस्थापक सह सचिव ममता किरण को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति मार्ग नई दिल्ली में किया गया था। ममता किरण को यह पुरस्कार शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने अपने सामाजिक योगदान के कारण सैकड़ो वंचित परिवार, महिलाओं व बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत रही है। जब भी समाज के पिछड़े व वंचित वर्गों के मदद की बात आती है। पुरस्कार स्वरूप ममता किरण को सनद व पदक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुडूचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और 1972 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रैंक में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला आईपीएस डॉ किरण बेदी व भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी उपस्थित थे। भारत प्रतिभा सम्मान परिषद द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस पुरस्कार समारोह का उद्देश्य भारत की जमीनी स्तर की प्रतिभा को सम्मानित करना है। जिसके अंतर्गत वर्ष 2025 के कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 14 अलग-अलग श्रेणीयों में ममता किरण सहित कुल 15 असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने की ख़ुशी जाहिर करते हुए  ममता किरण ने भारत प्रतिभा सम्मान परिषद को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी स्वयं को शिक्षा व समाज के लिए समर्पित रखने की बात कही। ममता किरण को इससे पहले भी अप्रैल 2025 में ग्लोबल ट्रायम्फ फाउंडेशन द्वारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर में आयोजित वर्ल्ड वीमेन आइकॉन अवार्ड 2025 में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला आइकॉन पुरस्कार प्रदान किया गया है। जिसकी जानकारी भी ममता किरण ने दी साथ ही बताया कि ऐसे अवार्ड्स का मिलना गौरवान्वित करने के साथ ही समाज के लिए आगे आने को प्रेरित करता है और वे हमेशा समाज सेवा में अपना योगदान देती रहेंगी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें