सारवां थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में 12 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले देवघर सारवां मार्ग घंटों रहा जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सारवां थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में 12 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला 

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले देवघर सारवां मार्ग घंटों रहा जाम

आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर कर रहे थे आक्रोश का इजहार

प्रशासन की कड़ी मशक्कत व टीम बादल के प्रयास से हटाया जा सका जाम

प्रखंड प्रशासन की ओर से शव का अंतिम संस्कार के लिए दिये गए दस हजार रुपए 

देवघर। मंगलवार को जिले के सारवां प्रखंड के कुशमाहा पंचायत के बनियाडीह में सुरेंद्र दास के 12 वर्षीय पुत्र मनीष उर्फ मनसुवा दास की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर देवघर सारवां मार्ग को जाम कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन व टीम बादल के प्रयास से तीन घंटे बाद जाम हटाया जा सका। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर पत्थराव भी किया। प्रखंड प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार का मुआवजा दिया गया। आक्रोशित लोगों को समझाने में बीडीओ सारवां रजनीश कुमार, अंचलाधिकारी सारवां राजेश साह सहित टीम  बादल के सदस्यों व अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग तीन घंटे तक सारवां देवघर मार्ग जाम रहा। पुलिस ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

जाम हटवाने में टीम बादल के गुड्डू झा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि आक्रोशित लोग जिप सदस्य के पति संजय राय, भाजपा के चिरंजीवी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि की बात मानने से इंकार कर रहे थे। लोगों का कहना है कि गांव के कुंदन सिंह, लोधा सिंह व कारू सिंह पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जामस्थल पर सारवां थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ जूटे हुए हैं। लेकिन आक्रोशित लोग मानने का नाम नहीं ले रहें हैं। बता दें कि घटनास्थल मृत बालक के घर से चंदा कदम की दूरी पर स्थित विद्यालय भवन का एक कमरा बताया जाता है। मामला प्रकाश में आने के बाद सारवां थाना पुलिस ने दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शाम छह बजे के आसपास पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। आज दोपहर बाद सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम होने के बाद आक्रोशित लोग विशनपुर के शव को रख कर जाम कर दिया। कल देवघर के एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बनियाडीह गांव पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर घटना की जानकारी परिजन व ग्रामीणों से ली। मृतक मनीष चौथी कक्षा का छात्र था, उसके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान पाया गया है। घटना के संबंध बताया जाता है कि मृतक मनीष के चाचा के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच सुबह 11 बजे तक वह अपने भाई के साथ देखा गया था। इसी बीच मृतक अपने घर के एक दुकान के समीप देखा गया था। उसके बाद उसका छोटा भाई बिस्कुट लेकर घर चला गया और बाद में खोज करने पर मनीष शव गांव के विद्यालय कमरे से परिजनों ने बरामद किया।

घटना की सूचना पर रोजी-रोटी कमाने चेन्नई गए पिता सुरेन्द्र दास भी घर पहुंचे और पुत्र का शव देखकर चित्कार मारकर रोने लगे और पुत्र की हत्या करने वाले दोषी को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग। घटना विवाह का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों में मातम छा गया है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही है। पुलिस फिलहाल स्पष्ट कुछ कहने से बच रही है। बताया जाता है कि सुरेंद्र दास के तीन छोटे छोटे पुत्र हैं व सभी नाबालिग हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें