नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा का समापन राम राज्य में कोई व्यक्ति दु:खी नहीं था और आपस में शत्रुता नहीं थी: कपिल भाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा का समापन 

राम राज्य में कोई व्यक्ति दु:खी नहीं था और आपस में शत्रुता नहीं थी: कपिल भाई 

देवघर। स्थानीय विलियम्स टाउन में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा के नौंवे दिन शनिवार को उत्तर कांड  ज्ञान भक्ति प्रसंग पर कथावाचक कपिल भाई ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम जी माता जानकी एवं लक्ष्मण जी के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या धाम वापस आते हैं। उनका राज्याभिषेक किया जाता है। राम राज्य में कोई व्यक्ति दु:खी नहीं था और आपस में शत्रुता नहीं थी, दहिक देवीक भौतिक ताप से लोग ग्रसित नहीं होते थे। अकाल मृत्यु नहीं होती थी और कोई भी रोग ग्रस्त नहीं होते थे। सभी सुंदर व्यक्तित्व धारण करते हैं, वन में फूल फल भरे रहते थे। चंद्रमा पूरे महीने उगे रहते थे और सूरज उतना ही ताप देते थे। जितना आवश्यकता थी त्रेता युग सतयुग के समान हो गया। अपने नागरिक अभिनंदन में कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है। इस जीवन का उद्देश्य भगवान का भजन करना अगर संसार में और परलोक में सुख चाहते हैं  तो भगवान की भक्ति करना है। ज्ञान मार्ग से ज्यादा सुलभ भक्ति मार्ग है। इस काली काल में राम नाम सुमिरन राम गुणगान एवं सदा राम महिमा का श्रवण करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष आरपीएम पुरी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, महामंत्री अंजनि कुमार मिश्रा, संयोजक योगेंद्र नारायण सिंह, सचिव पंकज सिंह भदोरिया, उमेश प्रसाद सिंह, कृष्णकांत मालवीय, संतोष कुमार, डा नागेश्वर शर्मा, अवध विहारी प्रसाद, सुनील ठाकुर इन्दिरा नंद सिंह, श्यामदेव राय, गिरीग प्रसाद सिंह, रीता चौरसिया, ओपी मिश्रा, डॉ  गोपाल वर्णवाल, दिलीप श्रीवास्तव, भुनेश्वर प्रसाद सिंह, योगेंद्र प्रसाद सिंह, जयनारायण सिंह, सियारामजी, सखीचन्द प्रसाद सिंह, कार्यनंद सिंह, राम श्रृंगार पांडेय, शंभु प्रसाद वर्मा, आशीष वाजपेई, कृष्णा कुमार जमनाजी, अर्जुन प्रसाद सिंह, शिव नंदन सिंह, शशिकांत झा, राधाकांत झा, निशा सिंह, सुभद्रा सिंह, ममता देवी, रानी देवी, सुनने देवी, अरुण झा, अम्बिका प्रसाद, रमेश कुमार रमन, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, संत पुपरी आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें