
झारखंड चिकिस्ता एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, कई प्रस्ताव पारित
बैठक में बार बार मांग पत्र दिए जाने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने किया रोष प्रकट
देवघर। रविवार को झारखंड चिकिस्ता एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा देवघर की बैठक अरुण कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बार बार मांग पत्र दिए जाने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर भी कर्मचारियों द्वारा रोष प्रकट किया गया। मौके पर मुख्य रूप से अरुण प्रसाद यादव जिला सचिव, अरुण कापरी राज्य उपाध्यक्ष, संजीव कुमार मिश्रा प्रमंडलीय सचिव, अवधेश कुमार यादव, किरण कुमारी, ऊषा शर्मा, धर्मशिला कुमारी, सविता कुमारी, मोना कुमारी, कुमार अभिषेक, बीरेंद्र प्रसाद सिंह, अनूप कुमार झा, आरती कुमारी, रेखा चौधरी, सपना कुमारी, शालिनी कुमारी, अनुराधा कुमारी, ब्रह्मचारी अजय कुमार, विनय कुमार सिन्हा, चंद्रमौली, दीपा कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, अजय कुमार महतो सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।बैठक में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ देने, 2211 शीर्ष में कार्यरत सभी कर्मचारियों को मार्च 2025 से लंबित वेतन का भुगतान अविलंब करने, सिविल सर्जन देवघर के पत्रांक 1690 के आलोक में जिला मुख्यालय सदर अनुमंडल सहित सभी प्रखंडों में लेखा परीक्षा उत्तीर्ण लिपिक से ही लेखा सम्बन्धी कार्य कराने, सभी लिपिकों को सामान रूप से संचिकाओं का बंटवारा बिना भेद भाव के करने, सिविल सर्जन के निर्देश पर गठित जांच समिति के द्वारा किए गए दो जांचों से सम्बन्धित जांच प्रतिवेदन जारी करने, निदेशक प्रमुख के पत्रांक 1014 के आलोक में जिला स्तरीय सभी पदों पर नियमावली में निर्धारित पद सोपान के अनुरूप सृजित पद पर अविलंब प्रोन्नति करने, बॉन्ड सेवा पर नियुक्त पारा मेडिकल कर्मियों का मार्च 2025 से लंबित मानदेय का भुगतान करने, कई कर्मियों के पुर्व में कटौती की गई राशि को वापस करने, एनएचएम पर नियुक्त पारा मेडिकल कर्मियों को पूरे जिला में एक सामान वेतन भुगतान करने, एमपीडब्ल्यू का बकाया वेतन अविलंब भुगतान करने, स्थापना के सभी कर्मचारियों का सेवा पुष्ट जिला लेखा लिपि से अद्यतन कराते हुए सभी प्रखंडों में सेवा पुष्ट और अंतिम वेतन प्रमाण पत्र भेजवाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त जानकारी जिला सचिव अरुण प्रसाद यादव ने दी।








