झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

देवघर। सोमवार को स्थानीय बरनवाल सेवा सदन के सभागार में सोमवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वैश्य समाज की सभी उपजातियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में सरकार द्वारा लगातार वैश्य समाज की उपेक्षा पर क्षोभ प्रकट किया गया और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, जाति आधारित जनगणना कराने, छोटे दुकानदारों का दस लाख रुपए तक का ऋण माफी करने, वैश्य समाज के शोषण-दमन और उनकी लूटी गई जमीन को वापस करने की मांग लगातार सरकार से मांग कर रही हैं। लेकिन अफसोस इस बात की है कि पिछले विधानसभा चुनाव के समय सत्ताधारी दलों ने वादा किया था कि हमलोगों की सरकार बनेगी तो पिछड़ों और वैश्य समाज के हितों की रक्षा के लिए पहल करेंगे। लेकिन सत्ता पाने के बाद सरकार में शामिल तीनों घटक दल जैसे सो गए हैं। उन्हें जगाने, अहसास कराने और किए गए वादा को पूरा करने के लिए मोर्चा सरकार से मांग कर रही है। अगर राज्य सरकार अपना वादा पूरा नहीं करती है तो राज्य में निवासी करने वाले 52 प्रतिशत वैश्य और ओबीसी समाज को लेकर मोर्चा आंदोलन करेगी।

इसके तहत 31 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर में त्राहिमाम धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सम्मेलन में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहू, अशोक गुप्ता, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, विष्णु मंडल, गजेंद्र केसरी, रीता चौरसिया, रवि केसरी, देवघर जिलाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, ध्रुव प्रसाद साह, देवेंद्र मंडल, जितेंद्र चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें